फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीतापुर में फाल्ट आने से कई घंटे गुल रही बिजली

Mon, 11 Jan 2016 10:05 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में बिजली की इमरजेंसी कटौती का सिलसिला नहीं थम रहा है। हर रोज सिस्टम कंट्रोल से शहर में चार से पांच घंटे का इमरजेंसी रोस्टर जारी किया जा रहा है। सोमवार को सीतापुर जिले में फाल्ट आने के बाद सुबह चार घंटे तक बिजली सप्लाई गुल रही। एसडीओ राहुल शर्मा ने बताया कि सीतापुर में तकनीकी फाल्ट आने के कारण 132केवी लाइन को सुबह साढ़े पांच बजे से लेकर साढ़े नौ बजे तक बिजली सप्लाई नहीं मिल पाई। बिजली मिलने के कारण सुबह के समय लोगों को दिक्कतों का समाना करना पड़ा। इमरजेंसी कटौती होने के कारण सिस्टम कंट्रोल से जारी रोस्टर के हिसाब से लोगों को कम बिजली मिली। एसडीओ ने कहा कि इमरजेंसी कटौती स्थाई रूप से नहीं की जाएगी। कुछ दिक्कतों के कारण ही बिजली कट रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें