फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: खाद की तीन दुकानों के लाइसेंस निलंबित, तीन के भरे नमूने

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। यूरिया में मिलावट को लेकर मिल रहीं शिकायतों को देखते हुए एडीए व जेडीए की टीम जिले में पहुंची। टीम में मौजूद अधिकारियों ने खाद की दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान स्टॉक में गड़बड़ी, जांच के समय दुकान बंद करने के मामले में दो थोक विक्रेताओं और एक फुटकर खाद विक्रेता का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी अरविंद चौधरी ने बताया कि महेवागंज स्थित खाद के थोक विक्रेता वर्मा इंटरप्राइजेज और टंडन खाद भंडार पर छापा मारा। इस दौरान टंडन की दुकान बंद मिली। इसके अलावा वर्मा इंटरप्राइजेज की दुकान व गोदाम में स्टॉक में काफी गड़बड़ी मिली। साथ ही वर्मा ट्रेडर्स पर भी टीम को यूरिया के स्टॉक में गड़बड़ी मिली। इसके अलावा डीएम के निर्देश पर सोमवार को औद्योगिक इकाइयों में छापामारी कर टेक्निकल ग्रेड की यूरिया की जांच 25 प्रतिष्ठानों पर की गई। इस दौरान तीन नमूने भरकर जांच के लिए भेजे गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें