फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: 23 और उर्वरक विक्रेताओं के लाइसेंस किए निलंबित

Tue, 19 May 2026 12:04 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। एकीकृत उर्वरक प्रबंधन प्रणाली (आईएफएमएस) पोर्टल पर पंजीकरण न कराने पर जिला कृषि रक्षा अधिकारी ने 23 उर्वरक विक्रेताओं के लाइसेंस निलंबित कर दिए। एक सप्ताह पहले भी 50 दुकानदारों के लाइसेंस निलंबित किए गए थे।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी एवं जिला कृषि रक्षा अधिकारी सूर्य प्रताप सिंह ने बताया कि सभी उर्वरक विक्रेताओं को आईएफएमएस पोर्टल पर पंजीकरण कराने के निर्देश दिए गए थे। इसको लेकर बैठक भी आयोजित की गई थी। वरिष्ठ प्राविधिक सहायक अधिकारी (कृषि रक्षा) को फर्मों पर सहयोग के लिए भेजा गया, लेकिन संबंधित विक्रेताओं ने रुचि नहीं दिखाई।
उन्होंने बताया कि कई विक्रेताओं के स्टॉक और बिक्री रजिस्टर भी सही तरीके से अपडेट नहीं मिले। साथ ही किसानों को उर्वरकों का वितरण भी नियमानुसार नहीं किया जा रहा था। इसके चलते 23 दुकानदारों के लाइसेंस निलंबित कर दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग ने चेतावनी दी कि उर्वरक नियंत्रण आदेश 1968 के तहत नियमों का पालन न करने वाले विक्रेताओं के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें