उचौलिया। कस्बे में मेरठ और बिजनौर डिपो की बसों का फेयर स्टॉप निर्धारित करने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक (एआरएम) को पत्र भेजा है।
पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष कृष्ण कुमार गुप्ता, श्यामवीर सिंह यादव, अनुराग पाल, गौरव मिश्रा, चंदन गुप्ता, संजोग, महेश सिंह, अरविंद सिंह, बृजेश गुप्ता, सुनील, अंशू गुप्ता, आकाश, रितिक और आशीष गुप्ता सहित अन्य लोगों ने पत्र में बताया कि दोनों डिपो की बसों के परिचालक उचौलिया का टिकट जारी नहीं करते, जिससे यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ता है।
ग्रामीणों ने हापुड़, कौशांबी, बड़ौत और मुजफ्फरनगर डिपो की बसों के स्टॉप का हवाला देते हुए मेरठ और बिजनौर डिपो की बसों का भी फेयर स्टॉप निर्धारित करने की मांग की है। संवाद