बा स्कूल की छात्राओं ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली
मतदान के लिए प्रेरित करने के लिए ब्लॉक के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय बोझिया की छात्राओं ने मतदाता जागरूकता रैली निकाली। बालिकाओं ने मतदाताओं से अपने मताधिकार का प्रयोग करने का संदेश दिया।
मतदाता जागरूकता रैली के दौरान हाथों में मतदान से संबधित स्लोगन लिखी पट्टियां लिए बा स्कूल बोझिया की छात्राओं ने नारे लगाते हुए लोगो से ‘सारे काम छोड़ दो, सबसे पहले वोट दो, जन-जन को चेताना है- मतदाताओं को जगाना है’ के साथ ही ‘एक वोट का मान करो, मतदाता अपनी पहचान करो’ की आवाज बुलंद की। मतदाताओं से कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में मतदान करना संवैधानिक अधिकार है और यह राष्ट्रीय कर्तव्य भी है। इसीलिए सभी को अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करना चाहिए। ग्रामीणों ने छात्राओं की बातों को ध्यान से सुनकर निर्वाचन के दिन हर हाल में मतदान करने का संकल्प लिया। इस मौके पर छात्रा आफरीन, फरहीन, शालू, महविश, अनम, सीनम, खुशबू, पल्लवी, हुमैरा सहित वार्डन निशी पांडे, रीता भास्कर, संगीता वर्मा, सविता त्रिपाठी, अनामिका दीक्षित, राजर्षि शुक्ला, शकुंतला देवी, सुरेन्द्र कुमार आदि मौजूद रहे।