फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: आईटीआई में ट्रेड कम, दूरस्थ क्षेत्रों के विद्यार्थी झेल रहे दिक्कत

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। चंदनचौकी, निघासन व कुंभी आईटीआई में ट्रेड कम होने से यहां के छात्र-छात्राओं को जिला मुख्यालय की आईटीआई में प्रवेश के लिए जद्दोजहद करनी पड़ रही है। जिला मुख्यालय पर 15 ट्रेड हैं। वहीं, अन्य जगहों पर तीन से चार ट्रेड कम हैं। अधिकारियों का कहना है कि आने वाले समय में उक्त आईटीआई में भी व्यवसायिक ट्रेड बढ़ाई जाएंगी।
विज्ञापन


शहर और मोहम्मदी की आईटीआई में 15 ट्रेडों में प्रशिक्षण दिया जाता है। चार आईटीआई चंदन चौकी, निघासन, कुंभी व धौरहरा क्षेत्र में कम ट्रेड हैं। किसी तरह से युवाओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। आलम यह है कि विशेष ट्रेडों में प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए युवाओं को लखीमपुर तक की दौड़ लगानी पड़ रही है। ऐसे में समय के साथ ही अच्छी खासी रकम भी खर्च करनी पड़ रही है।
चंदन चौकी में फिटर, इलेक्ट्रीशियन, मैकेनिक आरएसी, वेल्डर, इलेक्ट्राॅनिक्स मैकेनिक, आशुलिपि हिंदी, मैकेनिक ट्रैक्टर, स्वींग टेक्नोलॉजी, कोपा, कंप्यूटर हार्डवेयर, बेसिक काॅस्मेटोलॉजी व कंप्यूटर एडेड इम्ब्राइडरी चल रही हैं। वहीं, निघासन में एक फैशन डिजाइन टेक्नोलॉजी, कुंभी में मशीनिष्ठ के साथ ही धौरहरा में लेदर गुड्स मेकर की अतिरिक्त ट्रेडों में प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
विज्ञापन

युवाओं का कहना है कि क्षेत्रीय आईटीआई में अगर जिले की सभी ट्रेडों में प्रशिक्षण मिलना शुरू हो जाए तो बेहतर भविष्य बन सकता है। नोडल अधिकारी पीके शाक्यवार ने बताया कि शासन आईटीआई की ओर विशेष ध्यान दे रहा है। आने वाले समय में लखीमपुर की तरह सभी आईटीआई में प्रमुख ट्रेडों को शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें