फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: कुष्ठ रोगियों की जांच बंद, सिर्फ देखकर दी जा रही दवा

Tue, 08 Sep 2026 11:54 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जिला अस्पताल में कुष्ठ रोगियों की जांच करीब दो माह से बंद है। जांच के लिए आने वाले मरीजों को मायूस लौटना पड़ रहा है। अब चिकित्सक मरीजों को सिर्फ देखकर दवाएं दे रहे हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल की त्वचा रोग ओपीडी में रोजाना करीब 80-100 मरीज आते हैं। इनमें तीन-चार मरीज कुष्ठ रोग के होते हैं। करीब दो माह पहले तक अस्पताल में जांच की सुविधा थी। अब जांच कक्ष में केमिकल और अन्य सामान नहीं है। प्रशिक्षित स्वास्थ्य कर्मी भी तैनात नहीं है।
यहां तैनात स्वास्थ्य कर्मी का दूसरी जगह तबादला कर दिया गया। इसके बाद जांच सेवा बाधित हो गई। जांच नहीं होने से कुष्ठ रोगियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला अस्पताल में कुष्ठ रोग से संबंधित जांच के बारे में पता कराते हैं। जांच बंद मिली तो संबंधित से जवाब तलब किया जाएगा।
डॉ. संतोष गुप्ता, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें