फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: छिपकर हमला करने वाला तेंदुआ पिंजरे में फंसा

Sun, 15 Feb 2026 11:04 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
पलिया के देवीपुर में पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ। संवाद
विज्ञापन
पलियाकलां (खीरी)। गांव राजाटापर, खुशीपुर समेत आसपास के इलाकों में खेतों में छिपकर हमला करने वाला तेंदुआ आखिरकार वन विभाग के पिंजरे में फंस गया। लंबे समय से दहशत का कारण बने इस तेंदुए के पकड़े जाने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

बताया जाता है कि वर्ष 2025 से यह तेंदुआ लोगों और मवेशियों पर अचानक हमला कर रहा था। राजाटापर, गजरौरा, खुशीपुर, आंबेडकर नगर और विक्रमवन सहित कई गांव इसकी गतिविधियों से प्रभावित थे। कई जगह पिंजरे लगाए गए थे लेकिन तेंदुए की लगातार बदलती लोकेशन के कारण उसे पकड़ना वन विभाग के लिए चुनौती बना हुआ था।
रविवार को शिकार के लालच में तेंदुआ पिंजरे में फंस गया। करीब तीन बजे पिंजरे में कैद होते ही उसने जोर-जोर से दहाड़ना शुरू कर दिया। आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए और वन विभाग को सूचना दी।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही पलिया रेंजर विनय कुमार सिंह और डिप्टी रेंजर शिवबाबू सरोज टीम के साथ मौके पर पहुंचे। टीम ने पिंजरे को सुरक्षित पलिया रेंज कार्यालय पहुंचाया। अब आगे के लिए उच्च अधिकारियों के निर्देश का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें