पिंजरा लगाकर तेंदुए को पकड़ने की मांग
हमले के बाद से ग्रामीणों में तेंदुए को लेकर भय बना हुआ है। लोगों का कहना है कि जब तक तेंदुआ पकड़ा नहीं जाता, तब तक खेतों में काम करना मुश्किल है। ग्रामीण वन विभाग से क्षेत्र में पिंजरा लगाकर तेंदुए को पकड़ने की मांग कर रहे हैं। वन विभाग की टीम तेंदुए की तलाश और उसकी गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है। कैमरे की निगरानी के बाद तेंदुए की मौजूदगी और उसकी सही पहचान की पुष्टि होने की उम्मीद है।
वन विभाग ने तेंदुए की लोकेशन जानने के लिए शनिवार को गांव के आसपास ड्रोन कैमरे को भी उड़ाया। ग्रामीणों का कहना है कि तेंदुए के पकड़े जाने तक बच्चों को स्कूल भेजना और खेतों में पशुओं के लिए चारा लेने जाना भी जोखिम भरा लग रहा है।