फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: तेंदुए की दहशत बरकरार, पोल्ट्री फार्म में घुसकर 10 मुर्गे मारे

Sat, 28 Mar 2026 11:21 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
खेत में मिले तेंदुए के पैरों के निशान।संवाद
विज्ञापन
सिंगाही। बेलरायां रेंज से सटे इलाकों में तेंदुए का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। तीन दिन पहले एक बच्ची को मारने के बाद अब तेंदुआ कस्बे के करीब तक पहुंच गया है। शनिवार तड़के उसने एक पोल्ट्री फार्म में घुसकर 10 मुर्गों को मार डाला, इससे ग्रामीणों में दहशत और बढ़ गई है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि सुबह करीब तीन बजे भड़ौरा के पास चिरकुआ रोड स्थित अय्यूब अली के पोल्ट्री फार्म में तेंदुआ घुस आया। उसने फार्म की जाली फाड़ दी और अंदर मौजूद 10 मुर्गों को मार डाला। सुबह घटना की जानकारी होने पर मौके पर तेंदुए के पैरों के निशान भी मिले, इससे लोगों में भय का माहौल बन गया।

उधर, चनैनी फार्म क्षेत्र में भी उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक तेंदुआ बिट्टू सिंह के घर के पास पहुंच गया। परिवार और आस-पास के लोगों के शोर मचाने पर तेंदुआ गन्ने के खेत में छिप गया। सूचना पर वन विभाग, पुलिस और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। खेत की घेराबंदी कर दी गई है, ताकि तेंदुए को सुरक्षित तरीके से पकड़ा जा सके और किसी प्रकार की जनहानि न हो। दुधवा नेशनल पार्क के प्रभारी क्षेत्राधिकारी भूपेंद्र ने बताया कि टीम को मौके पर भेजकर जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें