मौके पर मौजूद ग्रामीण। स्रोत ग्रामीण
खमरिया। वनरेंज धौरहरा के ग्राम पंचायत पकरिया के मजरा मुराउनपुरवा में शुक्रवार की सुबह करीब 9:00 बजे खेतों में तेंदुए की चहलकदमी ने एक बार फिर भय का माहौल बना दिया है। ग्रामीणों के मुताबिक, इससे पूर्व भी दो मवेशियों को तेंदुआ अपना निवाला बन चुका है। फिर भी अभी तक वन विभाग के अधिकारियों ने तेंदुए को पकड़ने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। फिलहाल, ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों को सूचना देकर तेंदुआ पकड़ने की मांग की है। संवाद