फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: तेंदुए की दहशत... खेतों से चारा भी नहीं ला रहे ग्रामीण

Sun, 23 Aug 2026 12:23 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
आशीष मिश्रा - फोटो : गोवंश को बेहोशी का इंजेक्शन लगाने को खड़ा ग्रामीण। स्त्रोत: वीडियो ग्रैव
विज्ञापन
बरबर/पसगवां। बरवर के गलरई भट्ठे के पास शुक्रवार को युवक पर तेंदुए के हमले के बाद ककराही, गलरई, भौनापुर, शेखपर समेत आसपास के गांवों के लोग खेतों में जाने से बच रहे हैं। पशुपालक पशुओं के लिए चारा तक नहीं ला पा रहे हैं, जबकि बच्चों की सुरक्षा को लेकर अभिभावकों ने स्कूल भेजना बंद कर दिया है।
विज्ञापन

ककराही निवासी आशीष मिश्रा और संजय कुमार ने बताया कि जंगली जानवर के डर से खेतों से चारा लाना मुश्किल हो गया है। ककराही, गलरई, भौनापुर, शेखपर और आसपास के गांवों के बच्चे भी स्कूल नहीं जा रहे हैं। ग्रामीण वन विभाग से पिंजरा लगाकर जंगली जानवर को पकड़ने की मांग कर रहे हैं।
पिता ने लाठी लेकर तेंदुए से भिड़कर बचाया था बेटाः शुक्रवार सुबह गन्ने के खेत में घास काट रहे ककराही निवासी केपी जोशी (22) पर तेंदुए ने हमला कर दिया था। उसकी चीख सुनकर पिता शिवकरन लाठी लेकर तेंदुए से भिड़ गए। आसपास के किसानों के पहुंचने पर तेंदुआ केपी को छोड़कर गन्ने के खेत में भाग गया। घायल केपी को जिला अस्पताल लखीमपुर खीरी लाया गया, जहां से गंभीर हालत में शाहजहांपुर रेफर किया गया।
विज्ञापन

भाई अक्षय कुमार ने बताया कि केपी का शाहजहांपुर जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है और हालत में कुछ सुधार है। उसके माता-पिता अस्पताल में मौजूद हैं। हमले में गर्दन के पिछले हिस्से में चोट आई है और शरीर पर पंजों के निशान हैं।

आशीष मिश्रा- फोटो : गोवंश को बेहोशी का इंजेक्शन लगाने को खड़ा ग्रामीण। स्त्रोत: वीडियो ग्रैव

आशीष मिश्रा- फोटो : गोवंश को बेहोशी का इंजेक्शन लगाने को खड़ा ग्रामीण। स्त्रोत: वीडियो ग्रैव

आशीष मिश्रा- फोटो : गोवंश को बेहोशी का इंजेक्शन लगाने को खड़ा ग्रामीण। स्त्रोत: वीडियो ग्रैव

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें