फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: पानी की तलाश में खेत पहुंचा तेंदुआ बोरवेल में गिरा

विज्ञापन
वोरवेल में गिरे तेंदुए को को रेस्क्यू करती टीम। वन विभाग
विज्ञापन
बांकेगंज। ईसानगर क्षेत्र के बालूपुरवा गांव में एक तेंदुआ 100 फुट से ज्यादा गहरे बोरवेल में गिर गया। सूचना मिलने पर पहुंची वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है। सोमवार की देर रात तक तेंदुए को निकाला नहीं जा सका।
विज्ञापन

दुधवा टाइगर रिजर्व बफरजोन की धौरहरा रेंज की ईसानगर बीट से सटे बालूपुरवा गांव के पास सोमवार दोपहर 12 बजे के करीब बोरिंग उखाड़ने से हुए गड्ढे में एक तेंदुआ जा गिरा। तेंदुआ जंगल से भटककर पानी की तलाश में गांव के पास खेत में पहुंचा था। ग्रामीणों ने जब तेंदुए के गुर्राने की आवाज सुनीं, तब उन्हें बोरवेल में गिरने का पता चला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कार्य शुरू कर दिया है।
करीब 10 घंटे के बाद भी तेंदुए को बोरवेल से निकाला नहीं जा सका। बोरवेल पुराना है। मौके पर दुधवा टाइगर रिजर्व बफरजोन के उपनिदेशक सौरीस सहाय और कतर्निया घाट वन्यजीव विहार के पशु चिकित्सक डाॅक्टर दीपक मौजूद हैं। घटना की पुष्टि दुधवा टाइगर रिजर्व के फील्ड डायरेक्टर ललित कुमार वर्मा ने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें