फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: ढखेरवा खालसा के पास तेंदुए की चहलकदमी

Mon, 12 Jan 2026 11:21 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
निघासन। ढखेरवा खालसा गांव के उत्तर दिशा में सोमवार को तेंदुए ने चार बकरियों को अपना शिकार बना लिया। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन

ढखेरवा खालसा निवासी जाबिर अली की तीन और कल्लू की एक बकरी खेत में चर रही थी। इसी दौरान अचानक तेंदुआ झाड़ियों से निकल आया और बारी-बारी से चारों बकरियों को जबड़े में दबोचकर गन्ने के खेत में ले गया। तेंदुए को खेतों की ओर भागते देख लोग अपने-अपने घरों में दुबक गए।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में तेंदुए की चहलकदमी और पशुओं पर हमले की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। इसके बावजूद वन विभाग की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने के लिए तत्काल प्रभावी कदम उठाने की मांग की है। दक्षिण निघासन लुधौरी वन रेंज के रेंजर मोबिन आरिफ ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही टीम को रवाना किया गया है। लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें