फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेंदुए ने गाय के बछड़े को मार डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
मझगईं (लखीमपुर खीरी)। गुलरा टांडा गांव में घर में घुसकर तेंदुए ने गाय के बछड़े को मार डाला। परियोजना अधिकारी ने बताया कि मौके पर तेंदुए के पगिचह्न मिले हैं। रिपोर्ट मांगी गई है जल्द ही मुआवजा दिलाया जाएगा।
विज्ञापन

गुलरा टांडा गांव निवासी उदाबक्श के मुताबिक, रात करीब 11 बजे घर के अंदर बंधे मवेशियों की चीख सुनकर बाहर निकलकर टॉर्च की रोशनी में देखा तो तेंदुआ बछड़े की गर्दन दबोचे बैठा हुआ था। इस पर उदाबक्श ने शोर मचाना शुरू कर दिया, जिससे तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया। सूचना पाकर पार्क की चौकी पर तैनात वन दरोगा रामप्रकाश राना, जमुना प्रसाद के साथ ही डब्ल्यूडब्ल्यूएफ के सहायक परियोजना अधिकारी राधेश्याम भार्गव भी मौके पर पहुंच गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें