फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: तेंदुए ने बछड़े को बनाया शिकार

Sat, 19 Sep 2026 12:02 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
धौरहरा। सिसैया खुर्द गांव में बृहस्पतिवार देर रात तेंदुए ने घर के बाहर बंधे करीब एक वर्षीय बछड़े पर हमला कर उसे अपना शिकार बना लिया। तेंदुए की मौजूदगी की आशंका को देखते हुए लोग रात में घरों से बाहर निकलने में सावधानी बरत रहे हैं।
विज्ञापन

गांव के पूर्वी छोर पर जगदीश का बछड़ा घर के बाहर बंधा था। देर रात तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया। सुबह घटना की जानकारी होने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और वन विभाग को सूचना दी। सूचना पर धौरहरा वन रेंज के वन दरोगा अंबुज मिश्र और राजाराम तिवारी समेत वनकर्मी मौके पर पहुंचे। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर ग्रामीणों से जानकारी ली। क्षेत्रीय वनाधिकारी अशोक कुमार श्रीवास्तव ने बताया गांव में तेंदुए की चहलकदमी पर नजर रखने के लिए सीसी कैमरे लगाए जाने की भी बात कही गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें