फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri: तेंदुए ने पांच साल की बच्ची का किया शिकार, मुंह में दबाकर खींच ले गया खेत में

Mon, 06 Mar 2023 07:22 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

पांच साल की बच्ची गांव के बाहर खेल रही थी, तभी उस पर तेंदुए ने हमला कर दिया। बच्ची को मुंह में दबाकर खेत में खींच ले गया। ग्रामीणों के शोरगुल करने पर बच्ची को छोड़कर तेंदुआ भाग गया। बच्ची की मौत हो गई। 
विज्ञापन
तेंदुआ - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी के ईसानगर थाना क्षेत्र में तेंदुए ने पांच साल की बच्ची को अपना शिकार बना लिया। लोगों ने तेंदुए के मुंह में दबी बच्ची को देखा तो शोर मचाया। इस पर तेंदुआ बच्ची को छोड़कर भाग गया, लेकिन बच्ची की मौत हो गई है। वन विभाग का कहना है कि मौके पर तेंदुए के होने की पुष्टि नहीं हुई है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक गांव सभा चकदहा के मजरा बहेलियन पुरवा निवासी होली बहेलिया की पांच वर्षीय पुत्री अर्चना को तेंदुए ने उस समय निवाला बना लिया, जब वह गांव के बाहर खेल रही थी। लोगों ने सोमवार सुबह करीब 11 बजे गेहूं के खेत में तेंदुए को बच्ची को मुंह दबाकर ले जाते देखा। 

ग्रामीणों के शोरगुल करने पर तेंदुआ बच्ची को छोड़कर भाग गया, लेकिन तब तक खून से लथपथ बच्ची की मौत हो चुकी थी। सूचना मिलने पर वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों से जानकारी लेते वनकर्मी - फोटो : अमर उजाला

तेंदुआ नहीं, भेड़िया होने की आशंका 

वन क्षेत्राधिकारी नृपेंद्र चतुर्वेदी ने बताया कि तेंदुए का हमला नहीं लग रहा है। तेंदुआ गला पकड़ता है, जबकि बच्ची के सिर के पिछले हिस्से में जख्म है। उन्होंने कहा कि पदचिन्ह में भी तेंदुए की पुष्टि नहीं हुई है। किसी हिंसक वन्य जीव का हमला है, संभवत भेड़िया हो सकता है।  पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।
 
ग्रामीणों का कहना है कि उनका गांव नदी के पार है। गर्मियों में अक्सर हिंसक पशु बाघ, तेंदुआ, पानी पीने के लिए नदी के किनारे आते हैं। ग्रामीणों पर हमला कर देते हैं। 

धौरहरा के  वन क्षेत्राधिकारी नृपेंद्र चतुर्वेदी ने कहा कि किसी हिंसक पशु ने बालिका का शिकार किया है। अभी यह कह पाना कठिन है कि तेंदुए ने बच्ची का शिकार किया है। तेंदुए के पगचिन्हों की पुष्टि नहीं हुई है। तात्कालिक तौर पर पीड़ित की सहायता के लिये 10 हजार रुपये की आर्थिक मदद दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें