फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेंदुए के लिए काल बना स्टेट हाइवे

Thu, 30 Jul 2015 08:56 PM IST
मैलानी।
विज्ञापन
विज्ञापन
17/18 जनवरी की रात मैलानी रेंज के अंतर्गत भीरा रोड पर कुरियानी गांव के पास वाहन की टक्कर से एक नर तेंदुए की मौत हो गई थी। वनकर्मियों के मुताबिक मारे गए नर तेंदुए की उम्र करीब पांच साल थी। वन्यजीवप्रेमी इस तेंदुए की मौत को अभी भूल भी नहीं पाए थे कि 29 जुलाई को खुटार रोड पर मैलानी रेंज की ही गदनियां बीट में शाम को लगभग ढाई-तीन साल के एक मादा तेंदुए का शव मिला। उसकी मौत का कारण पता नहीं चल सका है, लेकिन उसकी मौत भी किसी वाहन की टक्कर से होने का अनुमान है।
विज्ञापन

इस प्रकार मात्र छह माह के अंदर ही शाहजहांपुर-पलिया स्टेट हाइवे पर जंगल से गुजरी सड़क पर तेंदुए के मारे जाने की ये दूसरी घटना है। 29 जुलाई को गदनियां बीट में जिस जंगल में तेंदुए का शव मिला है, वह खास घना नहीं है। यहां तेंदुए या बाघ की आमद चौंकाने वाली है। क्योंकि कई ग्रामों के लोग बड़ी संख्या में जंगल के अंदर होकर गुजरते हैं। जबकि वनकर्मियों का मानना है कि यह जंगल मैलानी सेंक्चुरी के जंगल से सटा हुआ है और इस जंगल में बाघ तथा तेंदुए की चहलकदमी होना स्वाभाविक है। कुछ ग्रामीणों ने कुछ दिनों पहले ही इस जंगल में बाघ दिए जाने की बात बताई थी, लेकिन इसे किसी ने गंभीरता से नहीं लिया।

एक हफ्ते में मिलेगी पोस्टमार्टम रिपोर्ट
मैलानी। बुधवार को मैलानी रेंज की गदनियां बीट में मिले तेंदुए के शव को पोस्टमार्टम के लिए मैलानी रेंजर डीएस यादव खुद रात को ही आईवीआरआई, इज्जतनगर बरेली गए। उन्होंने बताया कि तेंदुए का पोस्टमार्टम हो गया है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट एक हफ्ते बाद मिलेगी। इस प्रकार अभी तेंदुए की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें