फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: तेंदुए ने गो-आश्रय स्थल में घुसकर किया गाय का शिकार

विज्ञापन
विज्ञापन
धौरहरा। क्षेत्र के गो-आश्रय स्थलों में भी गोवंश सुरक्षित नहीं है। बुधवार तड़के धौरहरा वन रेंज के गांव लौखनियां मजरा जटपुरवा के अस्थायी गो-आश्रय स्थल में घुसकर तेंदुए ने एक गाय काे हमला कर मार डाला। सूचना पर पहुंचे वन विभाग के अधिकारियों ने पगचिह्न की जांच की है।
विज्ञापन

ग्रामीणों के मुताबिक, तेंदुए को देख गो-आश्रय स्थल का चौकीदार कमरे में छिप गया। दो माह पहले भी गो-आश्रय स्थल में बाघ ने दो गायों का शिकार किया था। वन्यजीव की चहलकदमी से ग्रामीणों में दहशत है। करीब 20 दिन पहले तेंदुआ जटपुरवा गांव में एक किसान के खूंटे पर बंधी बछिया को खींच ले गया था। जटपुरवा प्रधान अखिलेश वर्मा ने बताया कि सुबह तार की बाड़ छलांग कर तेंदुए ने गोशाला की चन्नी में चारा खा रही गाय पर हमला कर मार डाला। तेंदुए को देख चौकीदार कमरे में छिप गया था।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर टीम मौके पर गई है। तेंदुए के पगचिह्न मिले हैं। नाइट विजन कैमरे लगाए जाएंगे। टीम निगरानी कर रही है।
- नृपेंद्र चतुर्वेदी, क्षेत्रीय वनाधिकारी धौरहरा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें