फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: पिंजरे में बंधीं बकरियों को खा गया तेंदुआ, 8 दिन बाद भी पकड़ से दूर

Wed, 04 Feb 2026 11:09 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
तिकुनिया। नौरंगाबाद क्षेत्र में तेंदुए की दहशत लगातार बढ़ती जा रही है। खेतों और आबादी के आसपास तेंदुए की सक्रियता से ग्रामीणों में भय का माहौल है। तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग की तरफ से लगाए गए दो पिंजरे आठ दिन बाद भी खाली हैं, जबकि पिंजरे में बांधी गई बकरी को वह बार-बार अपना शिकार बना रहा है।
विज्ञापन

नौरंगाबाद फार्म क्षेत्र में तेंदुए की मौजूदगी से ग्रामीणों की दिनचर्या प्रभावित हो गई है। लोग रात के समय घरों से निकलने से कतरा रहे हैं। तेंदुए की लगातार चहलकदमी से किसी बड़े हादसे की आशंका जताई जा रही है।
ग्रामीणों की मांग पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और राजू पाली के घर के पास तेंदुए को पकड़ने के लिए दो पिंजरे लगाए गए। पिंजरों में बकरी को चारे के रूप में रखा गया है। तेंदुए की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए कैमरे भी लगाए गए हैं।
विज्ञापन

वन विभाग के रेंजर भूपेंद्र सिंह ने बताया कि क्षेत्र में तेंदुए की चहलकदमी को देखते हुए सतर्कता बढ़ा दी गई है। सुरक्षा के सभी जरूरी इंतजाम किए गए हैं और तेंदुए को पकड़ने के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें