फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: गनेशपुर गांव में तेंदुए ने बकरी को बनाया निवाला, वृद्धा बची

Wed, 17 Sep 2025 12:19 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
फरधान। गांव गनेशपुर में तेंदुए ने बकरी को निवाला बना लिया। पास में लेटी गांव के रामचेला की मां बाल-बाल बच गई। ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों से तेंदुए को पकड़वाने की मांग की है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि गनेशपुर में रामचेला की माता सोमवार की रात को घर बाहर सो रही थीं। मंगलवार सुबह करीब चार बजे अचानक गन्ने के खेत से निकलकर तेंदुए ने बकरी पर हमला कर दिया और एक बकरी को रस्सी तोड़कर उठा ले गया।
पास में सो रही उनकी मां ने बकरी की आवाज सुनकर शाेर मचाना शुरू किया। ग्रामीण जब तक पहुंचे, तब तक तेंदुआ बकरी को लेकर गन्ने के खेत में भाग गया।
ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे वनकर्मियों ने आसपास काॅम्बिंग की, लेकिन तेंदुआ दिखाई नहीं दिया। ग्रामीणों ने गांव में पिंजरा लगवाकर तेंदुए को पकड़वाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें