फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: खेत में बकरियों के झुंड पर तेंदुए का हमला, तीन मारीं

Wed, 03 Sep 2025 11:24 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
तेंदुए का पगचिन्ह। संवाद
विज्ञापन
संसारपुर। गांव अंगदपुर में बुधवार को बकरियों के झुंड पर हमला कर तेंदुए ने तीन को मार डाला। एक बकरे को घायल कर दिया। ग्रामीणों ने भाग कर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन

गांव के इजहार खां ने बताया कि वह सिरदारपुर और काशीपुर के बीच सड़क के किनारे बकरियां चरा रहा था। अचानक खेत से निकल दो तेंदुओं ने बकरियों के झुंड पर हमला कर दो बकरियां और एक बकरे को मार डाला और एक बकरे को घायल कर दिया। सूचना मिलने पर फॉरेस्टर प्रदीप पांडे और फॉरेस्ट गार्ड सागर कुशवाहा ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। फॉरेस्टर प्रदीप पांडे ने बताया कि मौके पर एक तेंदुए के पैरों के निशान मिले हैं। उन्होंने ग्रामीणों से सतर्कता बरतते हुए समूह में खेतों में जाने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें