फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: खेत पर काम कर रहे ग्रामीण पर तेंदुए ने किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
पलियाकलां। क्षेत्र के पंजाब घाट के पास गन्ने के खेत की सिंचाई कर रहे एक ग्रामीण पर अचानक तेंदुए ने हमला कर दिया। ग्रामीणों के शोर मचाने पर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद तेंदुआ दूसरे खेत में घुस गया।
विज्ञापन

पीलीभीत के थाना हजारा के कोठिया गोंदिया निवासी नत्थू सिंह के 35 वर्षीय पुत्र जगदीश सिंह पंजाब घाट स्थित अपने खेत में पानी लगा रहा था। बताया जाता है कि इस दौरान गन्ने के खेत से अचानक निकले तेंदुए ने उनपर हमला कर दिया।
चीख पुकार मची तो आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीण भी लाठी-डंडे लेकर पहुंच गए। इसके बाद तेंदुआ दोबारा हमला न कर सका और दूसरे गन्ने के खेत में गायब हो गया। घायल जगदीश को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पलिया में भर्ती कराया गया। घटना के बाद से ग्रामीणों में दहशत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें