फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: ग्रामीण पर हमला कर पेड़ पर जा बैठा तेंदुआ

Thu, 30 Mar 2023 12:27 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
महंगापुर के अंधरा फार्म में पेट्रोलिंग के दौरान वन विभाग के कर्मी।
विज्ञापन
बांकेगंज। दुधवा टाइगर रिजर्व बफरजोन के भीरा रेंज अंतर्गत जंगल से निकले एक तेंदुए ने ग्रामीण पर हमला कर उसे घायल कर दिया। ग्रामीणों के शोर मचाने पर तेंदुआ पेड़ पर जा बैठा। सूचना के बाद मौके पर पहुंची वन कर्मियों की टीम ने घायल युवक का उपचार कराने के साथ ही उसकी निगरानी में जुट गई।
विज्ञापन

मंगलवार शाम तेली टांडा गांव निवासी जयेश प्रसाद (55) भीरा रेंज की बिजुआ बीट के नानक फार्म स्थिति निर्मल सिंह के झाले पर लगे ट्यूबवेल से पानी पी रहा था। इस दौरान तेंदुए ने अचानक हमला कर उसे घायल कर दिया। लोगों के शोर मचाने पर तेंदुआ झाले से सटकर लगे पेड़ पर चढ़कर बैठ गया। यह देख ग्रामीणों के होश उड़ गए। जयेश के दाहिने पैर और घुटने में गहरे जख्म हुए है। ग्रामीणों की सूचना पर घटनास्थल पर पहुंची वन कर्मियों की टीम इलाज के लिए बिजुआ सीएचसी ले गए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
उधर निगरानी कर रही वन कर्मियों की टीम तेंदुए के पेड़ से उतरने का इंतजार करती रही, लेकिन पेड़ पर बैठे तेंदुए को देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। वन कर्मियों के समझाने-बुझाने पर ग्रामीणों की भीड़ हटी, तब तेंदुआ करीब सात घंटे बाद पेड़ से उतरकर जंगल की ओर चला गया।
विज्ञापन


ग्रामीण पर हमला कर तेंदुआ पेड़ पर जा बैठा था। करीब सात घंटे बाद तेंदुआ पेड़ से उतरकर जंगल में चला गया। ग्रामीणों को सतर्कता बरतनी चाहिए। दुबारा तेंदुआ दिखलाई पड़ने पर इसकी सूचना तत्काल वन विभाग को दें। निगरानी कराई जा रही है।
विज्ञापन

- राकेश बाबू वर्मा, रेंजर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें