फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: चलती बाइक पर तेंदुए ने मारा झपट्टा, युवक की दबोच ली गर्दन; ऐसे बची जान

Fri, 01 Sep 2023 04:58 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

बाइक सवार युवक अपने रिश्तेदार को खाना देने जा रहा था। रास्ते में अचानक उस पर तेंदुए ने हमला कर दिया। उसकी गर्दन दबोच कर झाड़ियों में खींचने लगा। गनीमत रही कि उसी दौरान ट्रैक्टर ट्रॉली सवार लोग आ गए। उन्होंने शोर मचाया, जिससे तेंदुआ युवक को छोड़कर भाग गया। 
विज्ञापन
तेंदुआ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी के वन रेंज गोला क्षेत्र में जमुनाबाद फार्म के निकट शारदा ब्रांच नहर की पटरी पर जा रहे बाइक सवार पर तेंदुए ने अचानक हमला कर दिया। हमले में घायल युवक को गोला सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

विज्ञापन


शुक्रवार दोपहर बक्खारी गांव निवासी 34 वर्षीय प्रमोद कुमार बाइक से नहर के निकट तालाब में मछली पकड़ रहे अपने एक रिश्तेदार को खाना देने जा रहा था। जैसे ही वह बाइक से जमुनाबाद फार्म के किनारे बड़ी नहर की पटरी पर झाल के पास पहुंचा, तभी झाड़ियों में छिपे बैठे तेंदुए ने उसे पर छलांग लगा दी। 

तेंदुए ने दबोच ली थी गर्दन 

तेंदुआ उसकी गर्दन से पकड़कर झाड़ियां की ओर खींचने लगा। इसी दौरान पीछे से आ रहे ट्रैक्टर ट्रॉली पर सवार लोग शोर मचाने लगे। इससे तेंदुआ प्रमोद को छोड़कर झाड़ियों में घुस गया। लोगों ने घायल प्रमोद को 108 एंबुलेंस से गोला सीएचसी में भर्ती कराया। सूचना पर वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे और जानकारी हासिल की। उन्होंने ग्रामीणों से खेतों में टोली बनाकर जाने को कहा है।

रेंजर संजीव कुमार तिवारी ने बताया कि ग्रामीण पर तेंदुआ ने हमला किया है। निगरानी में टीम को लगा दिया गया है। इधर डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद प्रमोद को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें