फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेंदुए के हमले में बाल-बाल बचा बालक

विज्ञापन
तेन्दुऐ के हमले से घायल कुलदीप। - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
धौरहरा/खमरिया। वन क्षेत्र धौरहरा के ओझापुरवा गांव में मंगलवार को खेत गए छह साल के कुलदीप पर तेंदुए ने हमला कर दिया। पीछे आ रहे पिता ने किसी तरह बालक को बचाया। उसे भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

विकास खंड ईसानगर की ग्राम पंचायत ओझापुरवा के मजरा गडरियन पुरवा निवासी कुलदीप सुबह खेत गया था। इसी दौरान तेंदुए ने बालक पर हमला करते हुए उसके हाथ में वार किया, लेकिन कुछ ही दूरी पर उसके पिता पीछे से आ रहे थे। उन्होंने जोर जोर से चिल्लाना शुरू किया तो तेंदुआ बालक को छोड़कर भाग गया। परिजन घायल बालक को लेकर सीएचसी मिहींपुरवा जिला बहराइच में भर्ती कराया।
सूचना पर पहुंची ईसानगर पुलिस व वन विभाग की टीम ने लोकेशन ट्रेस कर जंगली जानवर तेंदुआ होने की पुष्टि की है। फिलहाल घायल बालक अब खतरे से बाहर है। इस प्रकरण में जानकारी करने पर वन क्षेत्राधिकारी धौरहरा गजेंद्र सिंह यादव ने बताया कि निशान ट्रेस करने पर जंगली जानवर तेंदुआ साबित हो रहा है। आर्थिक सहायता भी पीड़ित परिवार के बैंक खाते में भेजी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें