फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: तेंदुआ ने हमलाकर किशोर को मार डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
धौरहरा। ईसानगर क्षेत्र के बहराइच बॉर्डर पर शनिवार को तेंदुए ने पंद्रह वर्षीय किशोर पर हमलाकर उसकी जान ले ली। मौके पर पहुंची मोतीपुर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय बहराइच भेज दिया है।
विज्ञापन

थाना ईसानगर क्षेत्र के ग्राम भदईपुरवा निवासी कैलाश कई साल पहले घाघरा नदी में गांव कट जाने के कारण लखीमपुर-बहराइच बॉर्डर पर जनपद बहराइच की सीमा पर बसे सेनईपुरवा गांव में बस गए। शनिवार की सुबह करीब नौ बजे कैलाश का पंद्रह वर्षीय पुत्र अरविंद खेत में लगी मक्का फसल की रखवाली करने गया था। इस दौरान खेत में बैठे तेंदुआ ने अरविंद पर हमला कर दिया।
अरविंद की चीख सुनकर दौड़े अन्य किसानों ने शोर मचाया तो तेंदुआ अरविंद को छोड़कर भाग गया। तेंदुआ के हमले में गंभीर रूप से घायल अरविंद को लेकर परिजन अस्पताल दौड़े, लेकिन वहां पहुंचने से पहले अरविंद की मौत हो गई। सूचना पर मोतीपुर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की। वन रेंज धौरहरा व मोतीपुर की टीमें मौके पर पहुंचीं और कांबिंग शुरू कर तेंदुए की निगरानी की। हादसे के बाद क्षेत्र में भय का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें