फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: धौरहरा में तेंदुए का आतंक, घर के बाहर बैठी 10 वर्षीय बच्ची पर हमला

Fri, 07 Nov 2025 04:48 PM IST
राहुल तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी

सार

लखीमपुर खीरी के ईसानगर क्षेत्र में गुरुवार शाम तेंदुए ने घर के बाहर दुकान पर बैठी 10 वर्षीय निशा पर हमला कर दिया। शोर सुनकर पहुंचे परिजनों को देख तेंदुआ खेतों की ओर भाग गया। घायल बच्ची को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। 
विज्ञापन
बच्ची पर तेंदुए का हमला - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी जिले के ईसानगर क्षेत्र में तेंदुए का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार की शाम को घर के बाहर दुकान पर बैठी 10 वर्षीय बच्ची पर तेंदुए ने हमला कर दिया। शोर मचाने और परिजनों के दौड़ने पर तेंदुआ खेतों की ओर भाग गया। गंभीर रूप से घायल बच्ची को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।

विज्ञापन


धौरहरा वन रेंज के लखनीपुर मिलिक के  निवासी निशा (10 वर्ष) पुत्री कधई गुरुवार की शाम घर के बाहर बने गुमटी वाली दुकान पर बैठी थी। इसी दौरान खेत से निकले तेंदुए ने अचानक उस पर हमला कर दिया। निशा के चीखने और आसपास मौजूद लोगों के शोर मचाने पर तेंदुआ बच्ची को छोड़ खेतों की ओर भाग गया। घटना से पूरे इलाके में दहशत फैल गई।

परिजनों ने घायल बच्ची को आनन-फानन में सीएचसी ईसानगर लाए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों के मुताबिक बच्ची के शरीर पर गहरे नाखून और दांतों के निशान हैं। क्षेत्रीय वनाधिकारी नृपेंद्र चतुर्वेदी ने बताया घायल बच्ची का इलाज चल रहा है। क्षेत्र में कैमरे लगाए गए हैं और पिंजड़ा लगाने की व्यवस्था की जा रही है। ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें