फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: डीएम के आदेश पर लेखपाल हटाए गए, आंदोलन समाप्त

Thu, 29 Jan 2026 11:06 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
पलियाकलां। तहसील परिसर में पिछले कई दिनों से चला आ रहा अधिवक्ताओं और लेखपालों के बीच विवाद आखिरकार खत्म हो गया। जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल ने दो लेखपालों हटा दिया। इससे वकील काम पर लौट आए। विवाद की जड़ बीते 14 जनवरी को हुई एक घटना थी, जब गरीबों को कंबल वितरण के दौरान बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रदीप मेनरो और लेखपाल रजनीश कुमार के बीच तीखी नोकझोंक हो गई थी।
विज्ञापन

देखते ही देखते यह मामला इतना बढ़ा कि प्रशासन ने बार अध्यक्ष समेत 11 अधिवक्ताओं पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया। इसके विरोध में लेखपाल और वकील दोनों आमने-सामने आ गए थे, जिससे तहसील का कामकाज पूरी तरह ठप हो गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए अधिवक्ताओं ने जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल से मुलाकात कर तहसील में व्याप्त भ्रष्टाचार और लेखपालों की मनमानी की शिकायत की थी।
डीएम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए विवाद के केंद्र में रहे लेखपाल रजनीश सिंह और अखिलेश कुमार की पलिया तहसील से संबद्धता तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी और उन्हें उनके मूल तैनाती स्थल मोहम्मदी वापस भेज दिया।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रदीप मेनरो ने बताया कि प्रशासन ने न केवल लेखपालों को हटा दिया है, बल्कि वकीलों पर दर्ज मुकदमों को वापस लेने की वैधानिक प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। अन्य प्रशासनिक मांगों पर भी सहमति बन गई है। जिलाधिकारी के इस फैसले का बार एसोसिएशन ने स्वागत किया और बैठक कर सर्वसम्मति से हड़ताल वापस लेने का एलान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें