सिकंदराबाद। तहसील मितौली के एक लेखपाल को कंबल वितरण की जानकारी मांगने पर युवक से अभद्र भाषा प्रयोग करने की शिकायत पर लेखपाल को हटा दिया गया है और जांच के आदेश दिया गया है।
मितौली ब्लॉक की ग्राम पंचायत बैबहा में कंबल वितरण की जानकारी मांगने पर पूर्व प्रधान रविकांत दीक्षित से क्षेत्रीय लेखपाल ने अभद्र भाषा का प्रयोग किया। पूर्व प्रधान रविकांत दीक्षित ने एसडीएम मितौली को शिकायती पत्र देकर बताया कि विधायक के निर्देश पर बृहस्पतिवार को सुबह क्षेत्रीय लेखपाल प्रताप नारायण से कंबल वितरण की जानकारी मांगी। जिस पर लेखपाल ने कोई जानकारी न देकर अभद्र भाषा का प्रयोग किया। एसडीएम मितौली ने लेखपाल को तहसील मुख्यालय से संबंध कर जांच के आदेश दिए हैं। फिलहाल जमौहरा सर्किल के लेखपाल अनुज कुमार वर्मा को बैबहा सर्किल का अतिरिक्त चार्ज दिया है।
वर्जन
पीड़ित युवक की शिकायत पर लेखपाल को सर्किल के चार्ज से हटाकर तहसील मुख्यालय से संबद्ध किया गया है और प्रकरण की जांच के आदेश दिए हैं।
मधुसूदन गुप्ता एसडीएम मितौली