कुसमौरी गांव के निकट खेत में लगी आग बुझाते दमकल कर्मी-संवाद
अलीगंज। ग्राम रोशननगर कुसमौरी के दिलीप त्रिपाठी, अमित त्रिपाठी, जितेंद्र कुमार शुक्ला के खेत में अचानक आग लग गई। इसमें पशुओं के लिए छोड़ी गेहूं की नरई व गन्ने की फसल जल गई।
ग्राम प्रधान प्रतिनिधि गोविंद शुक्ला ने चौकी पुलिस अलीगंज व फायर ब्रिगेड गोला को सूचना दी। फायर ब्रिगेड टीम ने आग बुझाने का प्रयास किया। आग बुझ पाती, लेकिन तब तक पशुओं के चारे के लिए छोड़ी नरई तक आग पहुंच गई। इससे वह भी राख हो गई। आग ने पास में खड़ी गन्ना की फसल को भी जला दिया। गोला फायर स्टेशन इंचार्ज सुरेंद्र सिंह शिंदे के नेतृत्व में दलकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। घटना में कुसमौरी के जितेंद्र शुक्ला 10 बीघा गेहूं की नरई, दिलीप त्रिपाठी तीन बीघा गन्ना, अमित त्रिपाठी तीन बीघा गन्ना व छह बीघा गेहूं की नरई जल गई। संवाद