फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: बच्चे को बैराज पर छोड़ महिला ने नदी में लगाई छलांग, गोताखोरों ने बचाया

Thu, 25 Dec 2025 11:19 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
शारदानगर। पति के साथ बाइक से जा रही महिला किसी बात पर नाराज हो गई। बच्चे को बैराज पर छोड़ वह शारदा नदी में कूद गई। गनीमत रही कि समय रहते मछुआरों और गोताखोरों ने महिला को नदी से बाहर निकाल लिया, इससे उसकी जान बच सकी।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि बृहस्पतिवार दोपहर 30 वर्षीय महिला अपने पति के साथ बाइक से कहीं जा रही थी। बच्चा भी गोद में था। रास्ते में किसी बात पर दंपती में कहासुनी हो गई। महिला नाराज होकर अचानक बैराज पुल पर उतर गई। जब तक पति कुछ समझ पाता गोद में लिए बच्चे को महिला ने पुल की रेलिंग के पास बिठाया और वह खुद नदी में कूद गई। यह देख पति के होश उड़ गए, उसने शोर मचाया। मौके पर काफी भीड़ लग गई।
आसपास मौजूद मछुआरे और गोताखोरों ने महिला को नदी से बाहर निकाला। गनीमत रही कि उसकी जान बच गई। थोड़ी देर में होश आने पर परिजन महिला को साथ ले गए। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि महिला नदी में कूद गई थी। पुलिस में कोई सूचना देने नहीं आया। महिला परिजन के साथ चली गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें