फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: महावतों से जाना हाथियों का खानपान और व्यवहार

Thu, 05 Nov 2026 11:24 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
दुधवा में हाथी का परीक्षण करते चिकित्सक। स्रोत : वन विभाग - फोटो : File Photo
विज्ञापन
पलियाकलां। दुधवा टाइगर रिजर्व में चार और पांच नवंबर को आयोजित दो दिवसीय शिविर में विशेषज्ञों ने 25 राजकीय हाथियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। इस दौरान महावतों और चाराकटरों से हाथियों के खानपान, व्यवहार और दिनचर्या की जानकारी लेकर बेहतर देखभाल के सुझाव दिए।
विज्ञापन

उपनिदेशक जगदीश आर के निर्देशन में दक्षिण सोनारीपुर परिक्षेत्र के सलूकापुर स्थित राजकीय हाथी कैंप में शिविर लगाया गया। इसमें भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (आईवीआरआई), बरेली के प्रधान वैज्ञानिक डॉ. एएम पावड़े, वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. अखिलेश कुमार और असम के वन्यजीव विशेषज्ञ डॉ. खनिन चांगमई शामिल हुए। उप प्रभागीय वनाधिकारी दीपक पांडेय भी मौजूद रहे।
पहले दिन हाथियों की शारीरिक स्थिति, स्वास्थ्य संबंधी लक्षणों और दैनिक गतिविधियों का निरीक्षण किया गया। दूसरे दिन गोबर के नमूने लेकर संभावित संक्रमण और अन्य बीमारियों की जांच की गई। 25 में से 23 हाथियों का परीक्षण सलूकापुर कैंप और दो का दुधवा पर्यटन परिसर में किया गया। दुधवा के वन्यजीव चिकित्सक डॉ. मुहम्मद तलहा और फार्मासिस्ट संदीप कुमार ने भी स्वास्थ्य संबंधी जानकारी साझा की। विशेषज्ञों ने आवश्यक उपचार और दवाओं के उपयोग को लेकर सुझाव दिए।
विज्ञापन

अधिकारियों के मुताबिक, राजकीय हाथी गैंडा निगरानी, जंगल में गश्त, वन्यजीवों की निगरानी और रेस्क्यू अभियान में अहम भूमिका निभाते हैं। इसलिए उनका स्वस्थ रहना संरक्षण कार्यों के लिए जरूरी है। शिविर का उद्देश्य बीमारियों की समय रहते पहचान कर हाथियों को बेहतर चिकित्सा और देखभाल उपलब्ध कराना था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें