बजाज हिन्दुस्थान शुगर लिमिटेड परिसर स्थित श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर का वार्षिकोत्सव शनिवार को श्रद्धा से मनाया गया। इस दौरान बजाज ग्रुप के डायरेक्टर (ग्रुप आपरेशन्स) अशोक कुमार गुप्ता और उनकी पत्नी ऊषा गुप्ता ने मंत्रोच्चार के साथ विधि विधान से पूजन, हवन किया।
श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में आरती और मंत्रोच्चार से पूरा परिसर भक्तिमय हो गया। अधिकारियों ने हवन पूजन करने के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया। इस मौके पर यूनिट हेड ओमपाल सिंह, अजय कुमार शर्मा, जयप्रकाश,एमसी उप्रेती, कारखाना प्रबंधक आरके मिश्र, शिवाकांत वाजपेयी, रविशंकर उपाध्याय एवं गोपाल जायसवाल आदि अधिकारी, कर्मचारी सपरिवार मौजूद रहे।