फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज कामकाज नहीं करेंगे वकील

Wed, 11 Mar 2015 11:01 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद कचहरी परिसर में अधिवक्ता साथी की हत्या की खबर लगते ही जिले के वकीलों में भी रोष फैल गया। इस बावत जिला अधिवक्ता संघ ने बार कौंसिल आफ यूपी के समर्थन में गुरुवार को विरोध दिवस मनाते हुए अदालती कामकाज न करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

जिला अधिवक्ता संघ के मंत्री हौसला प्रसाद वर्मा ने बताया कि इलाहाबाद में जिस तरह एक अधिवक्ता को अदालत परिसर में ही सरकारी रिवाल्वर से गोली मार कर मौत के घाट उतार दिया गया उससे जिला खीरी के वकील भी आंदोलित हैं। दोषियों को सजा दिलाने और पीड़ित परिवार की मदद के लिए जिले के वकील पूरी तरह बार कौंसिल आफ यूपी के साथ है। इस दौरान अधिवक्ता विरोध दिवस मनाते हुए अदालती कामकाज से विरत रहेंगे, अगली रणनीति तय करने के लिए गुरुवार की सुबह 11 बजे अधिवक्ता संघ सभागार में बैठक बुलाई गई है।
प्रदेश भर में होगा वकीलों का विरोध दिवस
बार कौंसिल आफ यूपी के पूर्व चेयरमैन अजय शुक्ला ने बताया कि इलाहाबाद जिला न्यायालय परिसर में पुलिस दरोगा ने जिस दुस्साहस से एक वकील की गोली मारकर हत्या की है वह निंदनीय है। उन्होंने बताया कि एक दिन पूर्व ही लखनऊ में निहत्थे अधिवक्ताओं पर बर्बर लाठी चार्ज किया गया था। प्रशासन सुनियोजित तरीके से वकीलों के आंदोलन को कुचलने का प्रयास कर रहा है। उन्होंने बताया कि गुरुवार को प्रदेश भर के वकील विरोध दिवस मनाएंगे तथा अदालती कामकाज से विरत रहेंगे। उन्होंने हमलावरों के खिलाफ रासुका लगाने सहित दिवंगत अधिवक्ता के परिवार वालों को 50 लाख की क्षतिपूर्ति देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें