फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: 27 तक रहेगी वकीलों की हड़ताल

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। हापुड़ कांड को लेकर चल रही वकीलों की हड़़ताल अब निर्णायक दौर में आती दिख रही है। 29 सितंबर को हापुड़ में आयोजित महापंचायत के लिए लखीमपुर के वकीलों ने अपनी रणनीति तय कर ली है।
विज्ञापन

जिला अधिवक्ता संघ के महामंत्री मनोज जायसवाल ने बताया हापुड़ में अधिवक्ताओं पर हुए लाठीचार्ज के खिलाफ जिले भर के वकील एक जुट हैं। सोमवार को आयोजित बैठक में 27 सितंबर तक न्यायिक कार्यों से विरत रहने का निर्णय लिया गया है। वहीं 28 तारीख को स्थानीय अवकाश होने के चलते बड़ी संख्या में वकील 29 सितंबर को आयोजित हापुड़ की महापंचायत में शिरकत कर सकते हैं। संवाद

28 सितंबर को रहेगा अवकाश
लखीमपुर खीरी। जिला जज लक्ष्मीकांत शुक्ला की ओर से ईद उल मिलादुननबी का अवकाश 28 सितंबर को घोषित किया गया है। इसके चलते 29 सितंबर के स्थान पर अब जिला मुख्यालय स्थित सिविल कोर्ट के साथ ही निघासन और मोहम्मदी की आउटलाइन कोर्ट में भी 28 सितंबर को अवकाश रहेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें