फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: एसपी के भरोसे पर वकीलों ने स्थगित किया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। वकीलों और शहर कोतवाल के बीच चल रही तनातनी और विरोध प्रदर्शन बृहस्पतिवार को एसपी गणेश शाह के संज्ञान लेने के बाद निपटता दिख रहा है।
विज्ञापन

जिला अधिवक्ता संघ की ओर से बृहस्पतिवार को धरना-प्रदर्शन का निर्णय लिया गया था। जानकारी लगते ही एसपी गणेश प्रसाद शाह ने जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष विनय सिंह और मंत्री मनोज जायसवाल समेत प्रतिनिधिमंडल को बुलवाया था। सुबह पदाधिकारियों ने एसपी गणेश साहा, एडिशनल एसपी नेपाल सिंह से बातचीत की। इसके बाद एसपी ने शीघ्र ही शहर को नया कोतवाल देने की बात कही, तब वकीलों ने बृहस्पतिवार के विशाल धरना प्रदर्शन का कार्यक्रम स्थगित कर दिया।
विज्ञापन

अध्यक्ष विनय सिंह ने बताया कि अगला निर्णय सदन और कार्यकारिणी पदाधिकारियों की सहमत से लिया जाएगा। वहीं, बार काउंसिल सदस्य और पूर्व चेयरमैन वरिष्ठ अधिवक्ता अजय शुक्ला ने प्रेस नोट जारी करते हुए बताया शहर कोतवाल का रवैया वकीलों के प्रति बहुत निंदनीय है। प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को आईजी रेंज लखनऊ से मुलाकात कर वस्तुस्थिति से अवगत कराएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें