फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: यातायात पुलिस के उप निरीक्षक के खिलाफ वकील लामबंद

विज्ञापन
गोला तहसील में पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन करते वकील
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। पिछले सप्ताह एक वकील और यातायात उपनिरीक्षक के बीच का विवाद फिलहाल थमता नहीं दिख रहा है। अब वकीलों ने हड़ताल का एलान किया है।
विज्ञापन


एक सप्ताह पूर्व वकीलों ने यातायात पुलिस उप निरीक्षक पर वकील सुधीर कुमार के साथ अभद्रता का आरोप लगाया था। तब से वकील आंदोलनरत हैं। सेंट्रल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रदीप सिंह काजल कुमार ने बताया कि डीएम को ज्ञापन भेजने और एसपी से हुई वार्ता के बाद अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। साथ ही पुलिस अफसरों ने भ्रामक जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि जिले की सातों तहसील के अध्यक्ष व मंत्री को पत्र भेजकर आठ दिसंबर को सामूहिक हड़ताल का निर्णय लिया गया है। साथ ही साथ अग्रिम निर्णय लेने के लिए 11 दिसंबर को दोबारा बैठक बुलाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर बार संघ के मंत्री संजय वर्मा, सुरेश कुमार गुप्ता, संदीप कुमार अवस्थी, रामकुमार गौतम, रमेश कश्यप, जानकी प्रसाद शुक्ला, नीरज मिश्रा, नरेंद्र शुक्ला, रामजीलाल दीक्षित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें