गोला तहसील में प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन करते पदाधिकारी
गोला गोकर्णनाथ। सेंट्रल बार एसोसिएशन की बैठक में तहसील में व्याप्त भ्रष्टाचार और अधिकारियों के रवैए के खिलाफ प्रस्ताव पास किया गया।
मंगलवार को अधिवक्ता सभागार में एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रदीप सिंह काजल की अध्यक्षता में हुई बैठक में वकीलों ने आरोप लगाया कि तहसील में भ्रष्टाचार व्याप्त है। अधिकारियों की मनमानी, लेखपाल, कानूनगो द्वारा बादकारियों, काश्तकारों से धन उगाही की जाती है। वकीलों ने तहसील के अधिकारियों और कर्मचारियों के विरुद्ध प्रस्ताव पारित किया। एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रदीप सिंह काजल ने कहा कि बुधवार को अधिवक्ताओं के एक प्रतिनिधिमंडल डीएम से मिलकर तहसील की समस्याओं से अवगत कराएगा और कई वर्षों से तहसील में कार्यरत कर्मचारियों, स्थानीय निवासी लेखपालों का स्थानांतरण की मांग की जाएगी। संचालन उपाध्यक्ष आलोक गुप्ता ने किया। इस मौके पर अधिवक्ता राजेश गिरि, पूर्व अध्यक्ष राम कुमार गौतम, नरेंद्र शुक्ला, रजनी सिन्हा, संदीप अवस्थी ,नीरज मिश्रा, रामसागर,जय गोविंद राठौर, आदि मौजूद रहे। संवाद