फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी: धम्म कथा में मारपीट के मामले में दोनों पक्षों के एक-एक आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
मितौली एसडीएम को ज्ञापन सौंपते केसरिया हिंदू वाहिनी गौ रक्षा प्रकोष्ठ के लोग
विज्ञापन
गांव में अभी भी पीएसी सहित कई सर्किल की पुलिस कर निगरानी
विज्ञापन

मितौली। हरिहरपुर गांव में धम्म कथा के दौरान हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों के एक-एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामले में दोनों पक्षों की ओर से कुल 10 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया था। उधर, घटना के विरोध में हिंदू संगठन ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
हरिहरपुर मारपीट मामले में दोनों पक्षों के एक-एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया है। एक पक्ष के हंसराम पुत्र रामदत्त शुक्ला व दूसरे पक्ष के पप्पू पुत्र रामस्वरूप को उनके घर से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास चल रहे हैं। हरिहरपुर गांव में शांति व्यवस्था बहाल करने में पुलिस तेजी से जुटी है। एसपी के निर्देश पर विभिन्न कई सर्किलों की फोर्स दिन व रात में लगातार गांव में गश्त कर रही है। इसके अलावा गांव में पीएसी भी तैनात है। सीओ धौरहरा के बाद, सीओ मोहम्मदी, मितौली और मैलानी थाने के अलावा कई थानों की पुलिस बारी बारी से गांव में गश्त कर रही है। फिलहाल गांव में अभी भी सन्नाटा पसरा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


केसरिया हिंदू वाहिनी गौ रक्षा प्रकोष्ठ ने प्रदर्शन कर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
मितौली। केसरिया हिंदू वाहिनी गौ रक्षा प्रकोष्ठ ने एसडीएम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते हुए एसडीएम विनीत कुमार उपाध्याय को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया कि कुछ अराजक तत्वों ने हिंदू समाज की धार्मिक भावनाओं को आहत कर हिंदू देवी-देवताओं पर अपमानजनक टिप्पणी की। क्षेत्र के लोगों में काफी रोष व्याप्त है। अराजकता फैला कर समाज को भ्रमित करने वाली बौद्ध कथा पर प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए। वही हरिहरपुर मामले में दोषियों पर भी कार्रवाई किए जाने की मांग की गई है। संवाद

मितौली एसडीएम को ज्ञापन सौंपते केसरिया हिंदू वाहिनी गौ रक्षा प्रकोष्ठ के लोग

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें