सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
पुलिस ने घायल अधिवक्ता जितेंद्र राज को अस्पताल भिजवाया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल, एसपी डॉ. ख्याति गर्ग के अलावा सहायक पुलिस अधीक्षक विवेक तिवारी, एएसपी पूर्वी पवन गौतम ने मौके मुआयना किया।मौका मुआयना करने के बाद डीएम-एसपी जिला अस्पताल पहुंचे लेकिन तब तक चिकित्सकों ने घायल जितेंद्र राज को लखनऊ रेफर कर दिया था। फिलहाल पुलिस कचहरी परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।
एसपी डॉ. ख्याति गर्ग ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पारिवारिक विवाद सामने आया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सीओ सिटी के नेतृत्व में टीम लगाई गई है। जल्द ही आरोपी पकड़े जाएंगे। प्रकरण की जांच चल रही है।