फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वकील ने लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर की आत्महत्या

Sat, 23 Jul 2016 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  गोला गोकर्णनाथ।
विज्ञापन
सुसाइड - फोटो : demo pic
विज्ञापन
मोहम्मदी के शास्त्री नगर की घटना, घर पर अक्सर अकेले ही रहते थे आदित्य 
विज्ञापन

मोहम्मदी रोड स्थित शास्त्री नगर मोहल्ले निवासी वकील 26 वर्षीय आदित्य उर्फ सुभाष श्रीवास्तव ने अपने पिता की लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थाना हैदराबाद क्षेत्र के ग्राम बंजारगंज निवासी पूर्व प्रधान सूरज प्रसाद श्रीवास्तव का मोहल्ला शास्त्रीनगर में मकान है। उनका पुत्र आदित्य श्रीवास्तव लखीमपुर में वकालत करता था। पूर्व प्रधान का पूरा परिवार गांव में रहता है जबकि उनका आदित्य गोला स्थित अपने मकान पर ठहरता था। शुक्रवार की रात आदित्य ने मकान में रखी अपने पिता की लाइसेंसी एकनाली बंदूक को ठोढ़ी में लगाकर पैर से ट्रिगर दबा लिया, उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पड़ोस में रह रहे मृतक के चाचा विमल कुमार को सुबह आठ बजे तक जब कोई आहट नहीं मिली तो उन्होंने उसके घर का दरवाजा खटखटाया। दरवाजा न खुलने पर वह मेन गेट पर गए। कई आवाजें देने के बाद भी जब गेट नहीं खुला तो उन्हें आशंका हुई और वह दोनों मकानों के संपर्क के लिए लगे बीच के दरवाजे को तोड़कर अंदर पहुंचे तो देखा कि कमरे में आदित्य का शव खून से लथपथ पड़ा था। पड़ोस में ही बंदूक पड़ी थी। यह देख वह हतप्रभ रहे गए। उन्होंने इसकी सूचना मृतक के पिता और कोतवाली पुलिस को दी। सूचना पर तमाम वकील, सामाजिक संगठनों  के पदाधिकारी और कांग्रेस कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए और रोते-बिलखते परिवार वालों को ढांढ़स बंधाया। गांव से परिवार के लोगों के आने पर पुलिस ने पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घर वाले आत्महत्या की वजह नहीं बता पा रहे हैं। पुलिस मृतक के मोबाइल की कॉल डिटेल से आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुट गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें