फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिकौला गांव में चाय पार्टी के दौरान चलीं लाठियां महिला के सिर में लगी चोट, अस्पताल में भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंद्राबाद। थाना क्षेत्र के टिकोला गांव में दो पक्षों में हुई मारपीट के दौरान धारदार हथियार के हमले से एक महिला के सिर में चोटें आई हैं। उसे जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के टिकोला गांव निवासी महेश प्रधान पद के चुनाव में संभावित प्रत्याशी हैं। उसके भाई सचिन ने बताया की आरक्षण सूची में सीट सामान्य महिला थी। वह अपने समर्थकों के साथ दरवाजे पर चाय नाश्ता कर रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान सफाई कर्मी तुलसीराम के दूसरे को चुनाव लड़वाकर उन्हें हराने के दावे पर कहा सुनी शुरू हो गई, जो बाद में मारपीट में बदल गई। दूसरे पक्ष ने बताया कि महेश पक्ष के लोगों ने लाठी डंडे व धारदार हथियार से मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान सफाई कर्मी की मां मालती के सिर में गंभीर चोटें आईं। ग्रामीणों ने बताया कि दोनों पक्षों में पहले भी विवाद हो चुका है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को सीएचसी भिजवाया, जहां महिला की हालत गंभीर देखकर डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर किया है।
चुनावी रंजिश को लेकर मारपीट नहीं हुई है। मामूली कहासुनी के बाद मारपीट हुई है। अभी तक कोई तहरीर नही मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। प्रकरण की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गजेंद्र सिंह, प्रभारी निरीक्षक थाना नीमगांव
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें