फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: अशोक चौराहे पर देर रात दो पक्षों में चले लाठी-डंडे

Fri, 08 Aug 2025 11:02 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। कोतवाली से चंद कदम की दूरी पर बृहस्पतिवार देर रात अशोक चौराहे पर दो पक्षों में लाइी-डंडे चले। दोनों पक्ष विधायक के करीबी बताए जाते हैं। घटना की वजह रुपयों के लेनदेन का बताया जा रहा है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


मोहल्ला मुन्नूगंज निवासी ऋषि कुमार गुप्ता ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि रात लगभग 10 बजे मोहम्मदी मार्ग पर वे अपने दोस्त के साथ थे। इसी दौरान गौरव गुप्ता और सौरभ गुप्ता निवासी खुटार मार्ग गोला अपनी सफेद कार से आए। इसमें अनिकेत गुप्ता, बलवीर भदौरिया, शक्ति त्रिवेदी, सचिन जिंदल, अनमोल शर्मा, प्रशांत पटेल व अन्य लोग थे।
आरोपियों ने उन पर जान से मारने के इरादे से गाड़ी चढ़ा दी व लाठी-डंडे मारने लगे। आरोपियों के पास धारदार हथियार व असलहे भी थे। इसके बाद आरोपी हथियार लहराते हुए भाग गए। मारपीट में ऋषि कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

इस विवाद में करीब दो घंटे तक अशोक चौराहे से लेकर कोतवाली गेट तक हंगामा चलता रहा। हालांकि, दोनों पक्ष विधायक अमन गिरी के करीबी बताए जाते हैं। विवाद की सूचना पर विधायक व उनके चाचा धर्मेंद्र गिरी मोंटी भी मौके पर पहुंचे और डांट-फटकार कर विवाद शांत कराया।
प्रभारी निरीक्षक अंबर सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों में रुपयों के लेन-देन का विवाद है। पूर्व में दोनों पक्षों के मध्य इस मामले को लेकर वार्ता भी हो चुकी है। मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें