लखीमपुर खीरी। युवराज दत्त महाविद्यालय ने शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए स्नातक और परास्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए प्रवेश विवरणिका वितरण की अंतिम तिथि 10 जुलाई तक बढ़ा दी है।
प्रधानाचार्य डॉ. हेमंत पाल ने बताया कि बीए, बीएससी, बीकॉम तथा एमए (हिंदी, अंग्रेजी, अर्थशास्त्र, इतिहास, दर्शनशास्त्र व राजनीति विज्ञान), एमकॉम और एमएससी (वनस्पति विज्ञान-एसएफ) में प्रवेश के इच्छुक छात्र-छात्राएं 10 जुलाई तक प्रवेश विवरणिका प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि अभ्यर्थी निर्धारित तिथि तक महाविद्यालय की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन भी अनिवार्य रूप से पूरा करें। संवाद