फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़े बकाएदारों के खिलाफ कार्रवाई, ट्रैक्टर कुर्क

Tue, 17 Feb 2015 06:54 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम की सख्ती के बाद बकाया वसूली अभियान तेज हो गया है। सदर तहसीलदार नीरज प्रसाद पटेल के नेतृत्व में टीम ने मंगलवार को कार्रवाई करते हुए एक ट्रैक्टर कुर्क किया है। इसके अलावा कई अन्य बड़े बकाएदारों के विरुद्ध गिरफ्तारी और कुर्की अधिपत्र जारी किया गया है।
विज्ञापन

सदर तहसीलदार के नेतृत्व में नायब तहसीलदार आनंद तिवारी और संग्रह अमीन राकेश गुप्ता ने 4.76 लाख के बड़े बकाएदार शंकरपुर चहमलपुर निवासी गोवर्धन लाल का ट्रैक्टर कुर्क कर लिया। तहसीलदार ने बताया कि कई बार वसूली के लिए तगादा किया जा चुका था। जल्द ही ट्रैक्टर की नीलामी कराई जाएगी।  उन्होंने बताया कि शीघ्र बकाया जमा न करने वाले अन्य बड़े बकाएदारों के विरुद्ध भी अभियान छेड़कर वसूली कराई जाएगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें