मुख्य सड़कों के दोनों ओर जमीन और भी महंगी
पुरानी गल्ला मंडी, रानीगंज व गुड़ मंडी से भी ज्यादा शहर की मुख्य सड़कों के दोनों ओर का रेट और अधिक तय किया गया है। गुरुनानक स्कूल से हीरालाल होते हुए खुशवक्तराय चौराहे तक, गांधी विद्यालय से हीरालाल धर्मशाला होते हुए संकटा देवी पुलिस चौकी से भुईफोरवानाथ होते हुए सहकारी कोल्ड स्टोरेज तक, जीआईसी गेट से सदर चौराहे होते हुए संकटा देवी पुलिस चौकी होते हुए कृष्णा टॉकिज रेलवे क्रॉसिंग तक सड़क के दोनों का रेट 52,800 से बढ़ाकर 60,700 प्रति वर्ग मीटर किया गया है। 15 प्रतिशत यानी 7900 रुपये प्रति स्क्वायर मीटर रेट बढ़ाए गए।
इसी तरह हमदर्द दवाखाना तिराहे से कोऑपरेटिव बैक चौराहे तक सड़क के दोनों का 45,600 से बढ़ाकर 52,400 प्रति वर्ग मीटर किया गया है। खुशवक्तराय चौराहे से खुशवक्तराय स्कूल से होते हुए मीना बैट्री तक का रेट पहले 39600 से बढ़ाकर 45500 प्रति वर्ग मीटर कर दिया गया है। गांधी विद्यालय से आगा साहब कोठी होते हुए राजापुर चौराहे तक पहले 27600 से 31700 प्रति वर्ग मीटर हो गया है। यह रेट सड़क किनारे की जमीन, मकान के हैं। दुकानों का रेट और अधिक है।
बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के नहीं बढ़ेंगे दाम
जिले की पांच तहसीलों के 400 से अधिक गांव बाढ़ प्रभावित है। बाढ़ क्षेत्र का सर्किल रेट नहीं बढ़ाया गया है। ऐसे में बाढ़ प्रभावित क्षेत्र की जमीन, खेत, मकान महंगे नहीं होंगे।
एआईजी स्टांप अमिताभ कुमार ने बताया कि 15 प्रतिशत सर्किल रेट बढ़ाते हुए प्रस्तावित सूची पर 28 अगस्त तक आपत्तियां मांगी गईं हैं। आपत्तियों के निस्तारण के बाद नए सर्किल रेट फाइनल कर जारी कर दिए जाएंगे। जिले के उप निबंधक कार्यालयों व सहायक महानिरीक्षक निबंधन कार्यालय पर आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं। इस बार बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का रेट नहीं बढ़ा है।