अलीगंज में खाली पड़ी पीएचसी की आरक्षित जगह। संवाद
अलीगंज। गोला विधानसभा के प्रमुख कस्बे से चार किलोमीटर दूर मुस्तफाबाद में करीब 10 साल पहले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) के लिए आरक्षित की गई भूमि पर अब तक भवन का निर्माण नहीं कराया जा सका है। इससे मरीजों को इलाज के लिए गोला सीएचसी, प्राइवेट अस्पताल या जिला अस्पताल की दूरी नापनी पड़ रही है।
करीब छह हजार वोटर व 20 हजार की आबादी को समेटे इस क्षेत्र में पीएचसी के लिए आरक्षित भूमि पर कोई चहारदीवारी तक नहीं बनवाई गई, जिससे ग्रामीण अब यहां अपने पालतू जानवरों को बांध रहे हैं। उनका कहना है कि इस जगह पर अगर पीएचसी बन जाए तो उन्हें इलाज के लिए कई किलोमीटर जिला अस्पताल के चक्कर नहीं लगाने पड़ेगे। बांकेगंज के सीएचसी अधीक्षक डॉ. अमित सिंह ने बताया कि यदि सरकार को लगेगा कि जनसंख्या बढ़ने से अन्य पीएचसी की जरूरत है तो निर्माण कार्य होगा। इसका स्वास्थ्य विभाग से कोई लेना-देना नहीं है।
-
थोड़ा बीमार होने पर भी कई किलोमीटर दूर गोला सीएचसी जाना पड़ता है या तो किसी प्राइवेट चिकित्सक से इलाज कराना पड़ता है। जनप्रतिनिधियों को इस पर ध्यान देना चाहिए।
-पंकज पांडे, ग्रामीण, अलीगंज
-
कस्बे में अस्पताल न होने से खासकर बुजुर्गों को बीमार होने पर बहुत परेशानी होती है। आरक्षित जगह पर पीएचसी का निर्माण होना चाहिए, ताकि क्षेत्रीय लोगों को इसका लाभ सके।
विष्णु कुमार मिश्रा, ग्रामीण, अलीगंज
अलीगंज में खाली पड़ी पीएचसी की आरक्षित जगह। संवाद
अलीगंज में खाली पड़ी पीएचसी की आरक्षित जगह। संवाद