बढ़ैया में लगा फुंका ट्रांसफार्मर।संवाद
मोहम्मदी। राजापुर बेनी उपकेंद्र की मुख्य लाइन में खराबी आने के 55 घंटे बाद भी फॉल्ट ठीक नहीं हो पाया है। इससे उपकेंद्र के 38 गांव प्रभावित हैं। भीषण गर्मी में बिजली कटौती से लोग परेशान हैं।
बुधवार को राजापुर बेनी उपकेंद्र की मुख्य लाइन के अंडर ग्राउंड केबल में खराबी आ गई। इससे राजापुर फीडर के शेखापुर, खजुहा केहुआ, शेखापुर भगेली, मियांपुर, पलिया, नयागांव, भूड़ा पिंपरी, रोरबा और इटारोरा सहित करीब 38 गावों की बिजली गुल हो गई। फॉल्ट तलाशने के लिए लखनऊ से फॉल्ट लोकेटर मशीनें आईं, फाल्ट की जगह बताकर चलीं गईं।
कर्मचारी केबल ठीक भी नहीं कर पाए कि फिर दूसरी जगह फॉल्ट हो गया। लखनऊ से दोबारा मशीन मंगाई गई। फॉल्ट की जगह चिह्नित हो जाने पर फॉल्ट ठीक होने की बात कही गई है। बिजली न मिल पाने से भीषण गर्मी में लोग बूंद-बूंद पानी को तरस रहे हैं। वहीं एसडीओ शुभम मौर्य ने बताया कि राजापुर बेनी उपकेंद्र जाने वाले अंडर ग्राउंड केबल में दिक्कत आ गई। जल्दी ही ठीक कराकर बिजली आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी।
बढ़ैया में लगा फुंका ट्रांसफार्मर।संवाद
बढ़ैया में लगा फुंका ट्रांसफार्मर।संवाद
बढ़ैया में लगा फुंका ट्रांसफार्मर।संवाद
बढ़ैया में लगा फुंका ट्रांसफार्मर।संवाद