फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: 126 मतों से जीतकर लक्ष्मी बनीं पालिकाध्यक्ष

विज्ञापन
पलिया में जीत के बाहर निकलने पर मतदाताओं का आभार व्यक्त करतीं भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी देवी। संव
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पलियाकलां। पालिकाध्यक्ष केबी गुप्ता के निधन के बाद खाली हुई सीट पर हुए उपचुनाव में उनकी पत्नी भाजपा की लक्ष्मी देवी गुप्ता ने 126 मतों से जीत दर्ज की है। सपा के महमूद हुसैन खां दूसरे स्थान पर रहे। निर्दलीय प्रत्याशी आलोक को तीसरा स्थान मिला है। विजयी प्रत्याशी लक्ष्मी देवी गुप्ता को आरओ, एआरओ ने जीत का प्रमाणपत्र दिया।
पलिया मंडी में शुरुआती तीन राउंड में निर्दलीय प्रत्याशी आलोक मिश्रा व भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी देवी गुप्ता के बीच टक्कर रही। सपा प्रत्याशी तीसरे स्थान पर रहे। इसके बाद सपा प्रत्याशी महमूद हुसैन खां बढ़त बनाते हुए दूसरे नंबर पर आ गए। जबकि भाजपा प्रत्याशी पहले और निर्दलीय प्रत्याशी तीसरे नंबर पर पहुंच गए। अंतिम राउंड में भाजपा लक्ष्मी देवी गुप्ता को कुल 6330 मत मिले।
विज्ञापन

सपा प्रत्याशी महमूद हुसैन खां को 6204, निर्दलीय प्रत्याशी आलोक मिश्रा को 5594, कांग्रेस के मोईन अहमद को 314, अलीजान को 224, कुंता अग्रवाल को 89, ज्ञान प्रकाश को 24 मतों से संतोष करना पड़ा। 12 लोगों ने नोटा का प्रयोग किया। 294 मत खराब हो गए। कुल 19085 मतों में से 18791 मत ही वैध निकले।
आरओ वीएन उपाध्याय, एआरओ विमल कुमार श्रीवास्तव, बृजराज सिंह ने विजयी प्रत्याशी लक्ष्मी देवी गुप्ता को जीत का प्रमाणपत्र दिया गया। इसके बाद जब मतगणना स्थल से लक्ष्मी देवी गुप्ता बाहर निकलीं तो वह भावुक दिखाई दीं।
विज्ञापन

उन्होंने हाथ जोड़कर सबका अभिवादन किया। मंडी गेट के बाहर जमा सैकड़ों की संख्या में समर्थक उनके निकलते ही नारेबाजी करने लगे और जुलूस में शामिल हुए। यह विजयी जुलूस नगर पालिका स्थित कार्यालय तक ढोल नगाड़ों के साथ गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें